18 सितम्बर का इतिहास एवं जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाएँ।

आज का इतिहास – 18 सितम्बर

  • 1180 – फ्रांस का राजा फिलिप अगुस्टस बना था।
  • 1502 – क्रिस्टोफर कोलंबस कोस्टारिका पहुँचे थे।
  • 1615 – इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के एंबेसडर थॉमस रॉ जहाँगीर से मिलने सूरत पहुँचा था।
  • 1803 – अंग्रेजों ने ओडिशा के पुरी पर कब्जा किया था।
  • 1809 – रायल ओपेरा हाउस लंदन में खुला था।
  • 1851 – न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार ने प्रकाशन शुरू किया था।
  • 1905 – नीदरलैंड के रोटरडम शहर में विधुत ट्रामलाइन की शुरुआत हुई थी।
  • 1919 – हॉलैंड में महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला था।
  • 1922 – हंगरी लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ था।
  • 1926 – अमेरिका के मियामी में चक्रवर्ती तूफान से 250 लोगों की मौत हुई थी।
  • 1947 – राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम पारित हुआ था।
  • 1967 – नागालैंड ने अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था।
  • 1986 – पहली महिला पायलट ने बम्बई से गोआ के बीच उड़ान भरी थी।
  • 1987 – अमेरिका और सोवियत संघ ने मध्यम दूरी मिसाइल को हटाने के लिये हस्ताक्षर किये थे।
  • 1988 – बर्मा ने अपना संविधान रद्द किया था।
  • 1998 – अमेरिका पर संयुक्त राष्ट्र का एक अरब डॉलर बकाये की घोषणा की थी।
  • 2003 – ढाका-अगरतला बस सेवा शुरू हुई थी।
  • 2006 – रूसी राकेट सोयूज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुआ था। 
  • 2007 – कनाडा में जीवाश्म‍ की खोज से तहलका मचाने वाले भारतीय जियोलॉजिस्‍ट जी.बी. मिश्रा को विशेष सम्‍मान से नवाजा गया था। 
  • 2008 – शोभना भरतिया एच.टी. मीडिया की अध्यक्ष नियुक्त हुई थी।
  • 2009 – भारत ने लद्दाख क्षेत्र में अपनी एक और हवाई पट्टी खोली थी।

18 सितम्बर को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1931 – हिन्दी साहित्य के कथाकार और राजनीतिज्ञ श्रीकांत वर्मा का जन्म हुआ था।
  • 1976 – ब्राज़ील के फुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डो का जन्म हुआ था।
  • 1983 – भारतीय अभिनेत्री सनाया ईरानी का जन्म हुआ था। 
  • 1900 – मॉरीशस के प्रधानमंत्री एवं गवर्नर-जनरल शिव सागर रामगुलाम का जन्म हुआ था।

18 सितम्बर को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1930 – राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता जोसेफ़ बैपटिस्टा का निधन हुआ था।
  • 1957 – स्वतंत्रता सेनानी सारंगधर दास का निधन हुआ था।
  • 1958 – स्वतंत्रता सेनानी तथा भारत रत्न सम्मानित शास्त्री भगवान दास का निधन हुआ था।
  • 1961 – संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव डैग हैमरस्क्जोंल्ड का निधन हुआ था।
  • 2002 – मराठी साहित्यकार शिवाजी सावंत का निधन हुआ था।
Exit mobile version