9 अक्टूबर का इतिहास एवं जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाएँ।

9 October in history - अक्टूबर आज का इतिहास

आज का इतिहास – 9 अक्टूबर

  • 1446 – कोरियाई हंगल वर्ण माला का पहली बार प्रकाशन कोरिया में हुआ था।
  • 1558 – वेनेजुएला के मेरिदा शहर की स्थापना की गई थी।
  • 1708 – स्वीडन और रूस की विश्व विख्यात लड़ाई को डिनाइपर के नाम से जाना जाता है। 
  • 1776 – संसद ने देश का नाम यूनाइटेड कॉलोनीज से बदलकर संयुक्त राज्य अमेरिका किया था।
  • 1804 – तस्मानिया की राजधानी होबार्ट की स्थापना हुई थी।
  • 1806 – प्रशिया ने फ्रांस के खिलाफ चौथे गठबंधन का युद्ध शुरू किया था।
  • 1820 – ग्वायाकिल ने स्पेन से आजादी की घोषणा की थी।|
  • 1824 – कोस्टा रिका में दासता समाप्त हो गई थी।
  • 1834 – आयरलैंड पर पहली सार्वजनिक रेलवे डबलिन और किंग टाउन उद्घाटन हुआ था।
  • 1847 – संत बर्थलेमी में दासता समाप्त हो गई और सभी शेष दास मुक्त हो गए थे।
  • 1855 – अमेरिकी आविष्कारक इसहाक सिंगर ने सिलाई मशीन मोटर का पेटेंट कराया था।
  • 1865 – अमेरिका के पेंसिलवेनिया में तेल के लिए भूमिगत पाइपलाइन बिछाई गई थी।
  • 1870 – राजज्ञा के माध्यम से रोम को आधिकारिक रूप से इटली में शामिल किया गया था।
  • 1874 – स्विट्ज़रलैंड के बर्न में वर्ल्ड पोस्टल यूनियन की स्थापना की गई थी।
  • 1888 – वाशिंगटन मौन्युमेंट को सरकारी स्तर पर आम जनता के लिए खोल दिया गया था।
  • 1900 – कुक द्वीप समूह यूनाइटेड किंगडम का एक क्षेत्र बन गया था।
  • 1907 – लास क्रूसेस, न्यू मैक्सिको में शामिल हुआ था।
  • 1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के एंटवर्प पर कब्जा किया था।
  • 1919 – ब्लैक सॉक्स स्कैंडल में सिनसिनाटी रेड्स ने वर्ल्ड सीरीज़ जीता था।
  • 1920 – अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बदला गया था।
  • 1941 – पनामा में रिकार्डो एडॉल्फो डे ला गार्डिया अरंगो को राष्ट्रपति बनत आगया था।
  • 1950 – गोयांग जिमजोंग गुफा नरसंहार शुरू हुआ था।
  • 1962 – युगांडा एक स्वतंत्र राष्ट्रमंडल क्षेत्र बन गया था।
  • 1967 – अर्जेंटीना के मार्क्सवादी क्रांतिकारी चे ग्वेरा की हत्या हुई थी।
  • 1976 – इंटरनेशनल डायरेक्ट डायलिंग सेवा की बम्बई और लंदन के बीच शुरु हुई थी।
  • 1997 – अभिनेता एवं लेखक डारियो फो को साहित्य का नोबल पुरस्कार दिया गया था।
  • 1998 – पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत कानून को देश के सर्वोच्च कानून के रूप में अनुमोदित किया था।
  • 2005 – यूरोपीय उपग्रह क्रायोसेट का प्रक्षेपण विफल हुआ था।
  • 2006 – उत्तरी कोरिया ने अपना पहला परमाणु परीक्षण आयोजित किया था।
  • 2006 – गूगल ने यूट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की थी।
  • 2007 – चीन ने भारत पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया था।
  • 2008 – केन्द्र सरकार ने तेल को माफ़िया से बचाने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई थी।
  • 2009 – नासा ने लूनर क्रेटर ऑब्जर्वेशन एंड सेंसिंग सेटेलाइट को प्रक्षेपित किया।
  • 2012 – पाकिस्तानी तालिबान के सदस्य ने स्कूली छात्रा मलाला यूसुफज़ई की हत्या करने में असफल प्रयास किया था।
  • 2014 – भारतीय समाजसेवी कैलाश सत्यार्थी के साथ मलाला को संयुक्त रूप से शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया।

9 अक्टूबर को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1826 – हिन्दी साहित्य के साहित्यकार राजा लक्ष्मण सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1877 – स्वतंत्रता सेनानी तथा उड़ीसा के सामाजिक कार्यकर्ता गोपबंधु दास का जन्म हुआ था।
  • 1897 – स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मुख्यमंत्री मिनजुर भक्तवत्सलम का जन्म हुआ था।
  • 1945 – भारतीय सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान का जन्म हुआ था।
  • 1962 – अर्जेंटीना का फुटबॉल खिलाड़ी ऑरगी लुइस बुरुसागा का जन्म हुआ था। 

9 अक्टूबर को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1988 – पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी सैफ़ुद्दीन किचलू का निधन हुआ था।
  • 2006 – भारतीय राजनेता कांशीराम का निधन हुआ था।
  • 2015 – हिन्दी सिनेमा के संगीतकार तथा गायक रवीन्द्र जैन का निधन हुआ था।
Exit mobile version