23 अक्टूबर का इतिहास एवं जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाएँ।

23 October in history - २३ अक्टूबर आज का इतिहास

आज का इतिहास – 23 अक्टूबर

  • 1764 – मीर कासिम बक्सर की लड़ाई में पराजित हुआ ।
  • 1850 – महिलाओं के अधिकारों को लेकर पहली बार अमेरिका में नेशनल वुमेन राइट कॉनवोकेशन शुरू हुआ था।
  • 1910 – ब्लांश एस स्कॉट अमेरिका में हवाई जहाज उड़ाने बनाने वाली पहली महिला बनीं थी।
  • 1915 – न्यूयार्क में 25,000 महिलाओं ने मतदान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।
  • 1922 – जर्मन सेना ने सैक्सनी का अधिग्रहण किया था।
  • 1942 – अल अलामीन के युद्ध में मित्र राष्ट्रों ने जर्मन सेना को पराजित किया था।
  • 1942 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उत्तरी मिस्र में ब्रिटिश व जर्मन सेनाओं के मध्य युद्ध हुआ।
  • 1943 – सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की झांसी की रानी ब्रिगेड की सिंगापुर में स्थापना की थी।
  • 1946 – त्रिग्वेली (नार्वे) सं.रा. संघ के प्रथम महासचिव नियुक्त हुए थे।
  • 1947 – गेर्टी कोरी और उनके पति कार्ल कोरी को चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • 1956 – हंगरी की जनता ने पूर्व सोवियत संघ के वर्चस्व के विरुद्ध संघर्ष आरंभ किया था।
  • 1958 – रूसी कवि बोरिस पास्तरनाक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला था।
  • 1973 – अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन वाटरगेट मामले में टेप जारी करने पर सहमत हुए थे।
  • 1980 – लीबिया और सीरिया द्वारा एकीकरण की घोषणा की गयी थी।
  • 1989 – हंगरी सोवियत संघ से 33 वर्षों के बाद आजाद होकर एक स्वतंत्र गणराज्य बना था।
  • 1998 – पाकिस्तान ने कश्मीर समस्या का समाधान आत्म निर्णय से करने की मांग दोहरायी थी।
  • 1998 – जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अपने पहले बैंक का राष्ट्रीयकरण किया था।
  • 2000 – अमेरिकन मंत्री मेडलिन की उत्तरी कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग से मुलाकात की थी।
  • 2001 – नासा के मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह की परिक्रमा शुरू की थी।
  • 2001 – एप्पल ने आईपॉड बाज़ार में उतारा था। 
  • 2003 – भारत और बुल्गारिया ने प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर किये थे।
  • 2003 – अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को ईरान ने अपनी परमाणु रिपोर्ट सौंपी थी।
  • 2004 – जापान में आए भूकंप ने 85 हजार लोगों को बेघर कर दिया था।
  • 2006 – सूडान सरकार ने संयुक्त राष्ट्र संघ के दूत को देश छोड़ने का आदेश दिया था।
  • 2007 – कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर आर.के. राघवन को अपने नये सलाहकारी बोर्ड में नियुक्त किया था।
  • 2008 – नया कम्पनी विधेयक लोकसभा में पेश हुआ था।
  • 2011 – तुर्की के पूर्वी वान क्षेत्र में आए भूकंप में 264 लोग मारे गए थे।

23 अक्टूबर को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1778 – स्वतंत्रता सेनानी और कर्नाटक की वीरांगना रानी चेन्नम्मा का जन्म हुआ था।
  • 1898 – श्रमिक नेता खंडू भाई देसाई का जन्म हुआ था।
  • 1923 – राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत का जन्म हुआ था।
  • 1957 – भारतीय उद्योगपति और भारत की टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल का जन्म हुआ था।

23 अक्टूबर को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1623 – कवि तुलसीदास का निधन हुआ था।
  • 1962 – परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक सूबेदार जोगिंदर सिंह का निधन हुआ था।
  • 2005 – काशी (वर्तमान बनारस) के साहित्यकार भोला शंकर व्यास का निधन हुआ था।
Exit mobile version