17 अक्टूबर का इतिहास एवं जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाएँ।

17 October in history - १७ अक्टूबर आज का इतिहास

आज का इतिहास – 17 अक्टूबर

  • 1456 – उत्तरी यूरोप के विश्वविद्यालय ग्रीसवाल्ड विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी थी।
  • 1806 – हैती के सम्राट जैक्स प्रथम की उनके दमनकारी शासन के बाद हत्या कर दी गयी थी। 
  • 1870 – कलकत्ता बंदरगाह को एक संवैधानिक निकाय प्रबंधन के तहत लाया गया था।
  • 1888 – थामस अल्वा एडिसन ने ऑप्टिकल फोनोग्राफ के पेटेंट के लिए आवेदन किया था।
  • 1912 – बुल्गारिया, यूनान और सर्बिया ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की थी।
  • 1917 – प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन ने पहली बार जर्मनी पर हवाई हमले किये थे।
  • 1933 – वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन नाजी जर्मनी से अमेरिका चले गये थे।
  • 1941 – द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी की पनडुब्बी ने एक अमेरिकी पोत पर हमला किया था।
  • 1979 – मदर टेरेसा को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • 2000 – पश्चिम एशिया शांति वार्ता सम्पन्न, दोनों पक्ष बिल क्लिंटन के तीन सूत्रों पर सहमत हुए थे।
  • 2003 – चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की थी।
  • 2004 – न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री क्लार्क भारत पहुँची थी। 
  • 2007 – आयरिश लेखिका एनी एनराइट को उनके उपन्यास द गेदरिंग के लिए बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • 2008 – एकाधिकार व प्रतिबंधित व्यापार आयोग ने निजी एअर लांइस, किंगफिशर और जेट एयरवेज़ के गठबंधन की जाँच के आदेश दिए थे।
  • 2009 – हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी राष्ट्रों को ग्लोबल वार्मिंग के ख़तरे से आगाह करने की कोशिश की थी।

17 अक्टूबर को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1817 – अमेरिकी नाटककार आर्थर ऐशन मिलर का जन्म हुआ था।
  • 1887 – स्वतंत्रता सेनानी सारंगधर दास का जन्म हुआ था।
  • 1936 – हिन्दी के साहित्यकार दूधनाथ सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1970 – भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान अनिल कुंबले का जन्म हुआ था।
  • 1970 – श्रीलंकाई क्रिकेट टीम का प्रमुख बल्लेबाज अरविंद डिसिल्वा का जन्म हुआ था।

17 अक्टूबर को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1906 – हिन्दू धार्मिक नेता जो अत्यधिक व्यक्तिगत और व्यावहारिक वेदांत को पढ़ाने के लिए विख्यात स्वामी रामतीर्थ का निधन हुआ था।