4 मई के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

आज के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

  • पोप एलेक्जेंडर षष्ठम ने वर्ष 1493 में अमेरिका महाद्वीप को पुर्तगाल और स्पेन के बीच बाँट दिया था। 
  • पेरिस में वर्ष 1715 में खुलने और बन्द होने वाली पहली छतरी बनाई गई।
  • अमेरिकी कला एवं विज्ञान अकादमी की स्थापना वर्ष 1780 में हुई।
  • नीदरलैंड और ब्रिटेन ने गैर कानूनी दास व्यापार के खिलाफ वर्ष 1818 में समझौता किया।
  • वर्ष 1878 में ओपेरा थियेटर में टॉमस एल्वा एडीसन ने अपने आविष्कार फ़ोनोग्राफ़ का सार्वजनिक प्रदर्शन किया था।
  • लंदन में डेली मेल समाचार पत्र का पहला संस्करण  वर्ष 1896 प्रकाशित हुआ।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका में पनामा नहर का निर्माण वर्ष 1904 में शुरू हुआ था.
  • वर्ष 1927 में अमेरीका में फ़िल्म कला अकादमी (मोशन पिक्चर आर्ट्स एकेडमी) की स्थापना की गई थी। जिसने ‘ऑस्कर’ पुरस्कार देने शुरू किए थे।
  • अतातुर्क मुस्तफा कमाल पाशा वर्ष 1931 में तुर्की के राष्ट्रपति  बने।
  • वर्ष 1945 में जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे मे आत्मसमर्पण किया।
  • पहला ग्रेमी अवॉर्ड्स वर्ष 1959 में आयोजित किए गए ।
  • स्टार चार्ली चैपलिन को नाइट की उपाधि वर्ष 1975 में बकिंघम पैलेस में ‘द किड’ और ‘ग्रेट डिक्टेटर’ जैसी मूक फिल्मों के को प्रदान की गई।
  • श्रीमती मार्गरेट थैचर (Margaret Thatcher) वर्ष 1979 में ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
  • वर्ष 1980 में कोल माइंस डे की घोषणा हुई।
  • चीन ने वर्ष 1983 में परमाणु परीक्षण किया।
  • वर्ष 1987 मे अमेरिका का पहला बैंक नेशनल हिस्टोरिक लैंडमार्क नाम से सूचीबद्ध हुआ।
  • सन 1989 में अमेरिकी अंतरिक्ष यान एफटीएस-30 का प्रक्षेपण हुआ।
  • भूमि गत बारूदी सुरंगों के उत्पादन पर प्रतिबंध लगाने के लिए वर्ष 1999 में ओटावा संधि के सभी हस्ताक्षर कर्ता। देशों की पहली बैठक मापूतो (मोजाम्बिक) शुरू हुई।
  • वर्ष 2003 में मैक्सिको की अन्ना गुएवेरा ने 35.30 सेकेंड का समय लेकर ग्रांप्री मीटर की 300 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।
  • वर्ष 2007 में बैंकॉक में ग्लोवल वार्मिंग पर बैठक सम्पन्न हुई।

4 मई को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • प्रसिद्ध कवि तथा कर्नाटक संगीत के संगीतज्ञ त्याग राज का जन्म वर्ष 1767 में हुआ।
  • वर्ष 1902 में कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल के. सी. रेड्डी का जन्म हुआ।
  • भारत की पहली महिला न्यायाधीश अन्ना चांडी का जन्म वर्ष 1905 में हुआ।
  • वर्ष 1922 में “शार्क लेडी” के नाम से जानी जाने वाली अमेरिकी समुद्री जीवविज्ञानी यूजीनी क्लार्क का जन्म हुआ।

4 मई को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • मैसूर राज्य का शासक टीपू सुल्तान का निधन  वर्ष 1799 में हुआ।
  • वर्ष 1957 में भारतीय इतिहासकार हेमचंद्र राय चौधरी का निधन हुआ।
  • मार्शल टीटो का निधन यूगोस्लाविया में  वर्ष 1980 में हुआ।
  • वर्ष 2008 में विख्यात तबला वादक पंडित किशन महाराज का निधन हुआ।