3 मई के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

आज के इतिहास की घटनाएँ

  • पहली भारतीय फिल्म राजा हरिश्चन्द्र वर्ष 1913 में प्रदर्शित हुई। 
  • 63वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्‍कारों की घोषणा वर्ष 2016 में हुयी। उसमें मनोज कुमार, अमिताभ बच्चन और कंगना राणावत सम्मानित हुए।
  • चीन में वर्ष 2013 में लगभग 16 करोड़ साल पुराना डायनासोर का जीवाश्म मिला था। 
  • वर्ष 1660 में स्वीडन, पोलैंड, ब्रैंडेनबर्ग और ऑस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौते पर हस्ताक्षर  किये।
  • अमेरिका में पहली यात्री उड़ान वर्ष 1919 में न्यूयार्क और अटलांटिक सिटी के बीच संचालित की गयी थी। 
  • जापान की निसान के साथ मिलकर निर्णय वर्ष 2010 में बजाज रेनो नामक छोटी कार बनाने वाली कंपनियों बजाज ऑटो व फ्रांस की रेनॉल्ट ने उसकी कीमत टाटा की नैनो से भी कम लगभग 1.10 लाख रूपए रखने का निर्णय लिया।
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक की स्थापना वर्ष 1939 में की थी। 
  • यूएस का पहला मेडिकल कॉलेज वर्ष 1765 में फिलाडेल्फ़िया में खुला।
  • पाकिस्तानी जेल में सज़ा काट रहे भारतीय क़ैदी सरबजीत सिंह की फाँसी की सज़ा को वर्ष 2008 में अनिश्चित समय तक टाल दी गई। 
  • वर्ष 2008 में दक्षिणी चिली के लास लगासे क्षेत्र में हज़ारों साल से निष्क्रिय पड़ा एक ज्वालामुखी फट पड़ा।
  • प्रसिद्ध जर्मन भौतिक शास्त्री वर्नर हाइजनबर्ग को वर्ष 1945 में गिरफ्तार किया गया।
  • दुनिया में वर्ष 1830 में भाप इंजन से चलने वाली पहली नियमित यात्री रेलगाड़ी शुरू हुई थी।
  • ब्रिटेन में टाटा स्टील लिमिटेड को कोयला खनन करने का पहला लाइसेंस प्राप्त हुआ था।
  • अमेरिकी मीडिया ने वर्ष 2002 में परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को ‘शर्मनाक जनमत संग्रह’ बताया।
  • यूरोपीय मुद्रा के रूप में ‘यूरो’ को स्वीकार करने का फैसला हुआ था। 
  • वर्ष 1837 में एथेंस विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 1993 में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की थी। 
  • वर्ष 1965 में कंबोडिया ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
  • कमांडर ऐलन शेपर्ड वर्ष 1961 में अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमरीकी यात्री बने।

3 मई को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • भारतीय राष्ट्रवादी, राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री वी. के. कृष्ण मेनन का जन्म वर्ष 1896 में हुआ। 
  • प्रतिष्ठित सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी का जन्म वर्ष 1977 में हुआ।
  • झारखण्ड के छठवें मुख्यमंत्री रघुवर दास का जन्म वर्ष 1955 में हुआ। 
  • इज़राइल की चौथी प्रधानमंत्री गोल्डा मायर का जन्म वर्ष 1898 में हुआ।
  • राजनेता अशोक गहलोत का जन्म वर्ष 1951 हुआ। 
  • राजनीतिज्ञ उमा भारती का जन्म वर्ष 1955 में हुआ।
  • राजस्थान की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ सुमित्रा सिंह का जन्म वर्ष 1930 में हुआ। 

3 मई को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • भारत के तीसरे राष्ट्रपति डाक्टर ज़ाकिर हुसैन का निधन वर्ष 1969 में हुआ। 
  • भारतीय  राजनीतिज्ञ प्रमोद महाजन का निधन वर्ष 2006 में हुआ।
  • भारतीय सेना के कमांडर जगजीत सिंह अरोड़ा का निधन वर्ष 2005 में हुआ। 
  • भारत की अभिनेत्री नर्गिस का निधन वर्ष 1981 में हुआ।

Exit mobile version