25 जून के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

आज का इतिहास

  • 1788 – वर्जीनिया अमेरिका के संविधान को अपनाने वाला 10वां राज्य बना था।
  • 1868 – अमेरिका के राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन ने सरकारी कर्मचारियों के लिये दिन में आठ घंटे काम करने का कानून पारित किया था।
  • 1932 – भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्रिटेन के लॉर्ड्स मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच खेला था।
  • 1940 – जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने पेरिस, फ्रांस में नेपोलियन की कब्र और एफिल टाॅवर देखा था।
  • 1947 – एन फ्रैंक की डायरी ऑफ ए यंग गर्ल आज ही के दिन प्रकाशित हुई थी। इसकी 3 करोड़ प्रतियाँ बिकी और 67 भाषाओं में अनुवादित हुई थी।
  • 1950 – कोरियाई गृह युद्ध आरंभ हुआ। आजादी की लड़ाई लड़ रहे उत्तरी और दक्षिण कोरिया के बीच शुरु हुए इस गृह युद्ध ने बाद में अंतरराष्ट्रीय शीत युद्ध का रूप ले लिया था।
  • 1951 – अमेरिकी टेलीविजन एवं रेडियो नेटवर्क सीबीएस ने न्यूयार्क से चार शहरों में पहले रंगीन टीवी प्रोग्राम का प्रसारण किया था।
  • 1961 – इराक ने घोषणा की कि कुवैत इराक का हिस्सा है।
  • 1975 – इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सलाह पर भारत के राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की थी।
  • 1983 – भारत ने वेस्टइंडीज को 43 रनों से हरा कर पहली बार क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।
  • 1993 – किम कैंपबेल कनाडा की 19वीं प्रधानमंत्री बनीं थी।
  • 1994 – जापान के प्रधानमंत्री सुतोमु हाता ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया थी।
  • 1977 – आपातकाल की बरसी 25 जून को ‘काला दिवस’ के रुप में मनाया जाता है।
  • 1998 – सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन 9 दिन की यात्रा पर चीन पहुँचे थे।
  • 2002 – अफ़ग़ानिस्तान में नये मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण किया था।
  • 2004 – रूस द्वारा भारत के साथ रणनीति साझेदारी बढ़ाने का निर्णय लिया था।
  • 2005 – अहमदी नेजाद ईरान के राष्ट्रपति बने थे।
  • 2005 – ईरान के राष्ट्रपति चुनावों में अति कट्टरपंथी माने जाने वाले महमूद अहमदी नेजाद की जीत की घोषणा भी 25 जून को ही हुई थी।
  • 2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने मकान व प्लाट की रजिस्टर्ड सस्ती कर उस पर लगने वाला स्टाम्प शुल्क 8% से घटाकर 5% कर दिया था।
  • 2014 – लुईस सुआरेज पर फीका विश्वकप के दौरान विपक्षी टीम के खिलाड़ी को दाँत से काटने का आरोप लगा था।
  • 2017 – श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सिरीज़ का ख़िताब जीता था।

25 जून को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1908 – महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ सुचेता कृपलानी का जन्म हुआ था।
  • 1931 – भारत के आठवें प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1961 – भारत के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता सतीश शाह का जन्म हुआ था।
  • 1975 – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मनोज कुमार पांडेय का जन्म हुआ था।

25 जून को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1950 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती का निधन हुआ था।
  • 2003 – भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्य आर. पाल कृष्णन का निधन हुआ था।
  • 2009 – आज ही के दिन माइकल जैक्‍सन ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।
Exit mobile version