23 जून के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

आज का इतिहास

  • 1810 – बाम्बे के डंकन डॉक का निर्माण कार्य पूरा हुआ था।
  • 1868 – क्रिस्‍टोफर एल शोल्‍स को टाइपराइटर के लिए पेटेंट मिला था।
  • 1919 – एस्टोनिया की सेना ने उत्तरी लातीविया में जर्मन सेना को पराजित किया था।
  • 1930 – साइमन आयोग ने एक संघीय भारत और बर्मा के लंदन स्थित पृथक होने की सिफारिश की थी।
  • 1956 – जमाल अब्दुल नासिर मिस्र के राष्ट्रपति चुने गए थे।
  • 1960 – जापान और अमेरिका के बीच सुरक्षा समौझाता हुआ था।
  • 1969 – वॉरेन ई बर्गर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने थे।
  • 1981 – पोलैंड में सामाजिक तनाव को देखते हुए मार्शल लॉ घोषित कर दिया गया था। 
  • 1983 – पोप जॉन पॉल द्वितीय ने पोलैंड के स्वतंत्र मजदूर संघ आंदोलन सॉलिडैरिटी के संस्थापक और नेता लेच वालेसा से निजी मुलाकात की थी।
  • 1985 – एयर इंडिया का यात्री विमान आयरलैंड तट के करीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
  • 1991 – अफ्रीकी देश माल्दोवा ने आजादी की घोषणा की थी।
  • 1992 – न्यूयॉर्क के सबसे बड़े माफिया परिवार के मुखिया जॉन गोत्ती को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
  • 1994 – संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने दक्षिण अफ़्रीका की सदस्यता को मंज़ूर किया।  
  • 1995 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 50 वर्ष के इतिहास में 100वाँ प्रस्ताव पारित किया था।
  • 1996 – शेख हसीना वाजेद ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।
  • 2008 – नेपाल की मौजूदा सरकार ने संयुक्त राष्ट्र मिशन की अवधि बढ़ाने की मंजूरी दी थी।
  • 2008 – टायर बनाने वाली देश की प्रमुख कम्पनी जे के टायर इंडिया लिमिटेड ने मैक्सिको की टायर कम्पनी टोर्नल व उसकी सहायक कंपनियों सहित 270 करोड़ डालर का अधिग्रहण किया था।
  • 2012 – एस्टन ईटन ने अमेरिकी ओलंपिक परीक्षण में डेक्थलान में विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा था।
  • 2013 – निक वाल्लेंडा अमेरिका के ग्रांड कैनयॉन की पहाड़ी को रस्सी पर सफलतापूर्वक चलकर पार करनेवाले पहले व्यक्ति बने थे।
  • 2014 – गुजरात का ‘रानी की वाव’ और हिमाचल का ‘ग्रेट हिमालय नेशनल पार्क’ विश्व धरोहर सूची शामिल हुआ।

23 जून को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1912 – अँग्रेज़ गणितज्ञ और कम्प्यूटर वैज्ञानिक एलेन ट्यूरिंग का जन्म हुआ।
  • 1934 – गाँधीवादी विचारक और सामाजिक कार्यकर्ता चण्डी प्रसाद भट्ट का जन्म हुआ था।
  • 1934 – हिमाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1936 – भारत के सर्वश्रेष्ठ फ़ुटबॉल खिलाड़ी प्रदीप कुमार बनर्जी का जन्म हुआ था।
  • 1980 – वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रामनरेश सरवन का गुयाना जन्म हुआ।

23 जून को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1761 – महान् मराठा पेशवा बालाजी बाजीराव का निधन हुआ था।
  • 1914 – समाज सुधारक गंगाप्रसाद वर्मा का निधन हुआ  था।
  • 1953 – भारतीय जन संघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का कश्मीर की जेल में निधन हुआ था।
  • 1980 – भारतीय नेता एवं इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गांधी का निधन हुआ था।
Exit mobile version