1 जून के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

आज का इतिहास

  • 1746 : फ्रांसीसी सेना ने एंटवर्प पर कब्ज़ा किया।
  • 1835 : कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में अध्यापन कार्य शुरू हुआ।
  • 1874 : ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग कर दिया गया।
  • 1916 : जर्मनी की सेना ने वर्दुन के फोर्ट वॉक्स पर हमला किया।
  • 1927 : कनाडा और अमेरिका के बीच शांति संबंध स्थापित हुये।
  • 1930 : भारत की पहली डीलक्स ट्रेन डेक्कन क्वीन बॉम्बे वीटी से पुणे के बीच चलाई गयी।
  • 1948 : इजरायल और अरब देश संघर्ष विराम पर राजी हुये।
  • 1965 : जापान के कोयला खदान में विस्फोट होने से लगभग 250 लोगों की मौत हो गयी।
  • 1970 : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हैरॉल्ड विल्सन के ऊपर चुनावी सभा के बाहर अंडा फेंका गया।
  • 1980 : केबल न्यूज़ नेटवर्क (सीएनएन) टेलीविजन नेटवर्क का पहली बार प्रसारण शुरू हुआ।
  • 1993 : ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति जोर्ग सेरानो को सेना ने सत्ता से बेदखल कर दिया।
  • 1996 : भारत के 11वें प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा बने।
  • 2007 : ब्रिटेन में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया।
  • 2008 : अमेरिकी राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बराक ओबामा ने शिकागो के ट्रीनिटी यूनाइटेड चर्च की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2014 : नाइजीरिया में फुटबाल के मैदान में हुए ब्‍लास्‍ट में 40 लोगों की जान चली गई थी।

1 जून को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1929 : भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री नर्गिस का जन्म हुआ।
  • 1958 : भारतीय हॉकी खिलाड़ी अशोक कुमार का जन्म हुआ।
  • 1975 : भारतीय भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी का जन्म हुआ।

1 जून को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1996 : भारत के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी का निधन हुआ।
  • 1987 : फ़िल्म निर्देशक, लेखक और उर्दू लेखक ख़्वाजा अहमद अब्बास का निधन हुआ।
  • 2001 : नेपाल के राजा और दक्षिण एशियाई नेता वीरेन्द्र वीर विक्रम शाह का निधन हुआ।
Exit mobile version