1 जुलाई के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

1 जुलाई के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ - today 01 july in history

आज का इतिहास – 13 जुलाई

  • 1852 – मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ़ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए सिंध डाक नामक डाक टिकट जारी किया गया था।
  • 1862 – कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ था।
  • 1878 – कनाडा यूनिवर्सल पोर्टल यूनियन शामिल हुआ था।
  • 1879 – भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत हुई थी।
  • 1881 – टेलीफ़ोन पर पहली बार इंटरनेशनल कॉल की गई थी।
  • 1948 – मुहम्मद अली जिन्ना ने पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक का उद्दघाटन किया था।  
  • 1955 – इम्पीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय करण कर इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नाम दिया गया था।
  • 1963 – यूएस पोस्ट आँफिस ने जिप कोड प्रणाली को लागू किया था।
  • 1964 – भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना हुई थी।
  • 1979 – इलेक्ट्रानिक उपकरण बनाने वाली कंपनी सोनी ने वाकमैन पेश किया था।
  • 1990 – पूर्वी एवं पश्चिमी जर्मनी के बीच सीमा रेखा की समाप्ति एवं पश्चिमी जर्मनी की मुद्रा को पूर्वी जर्मनी में मान्यता मिली थी।
  • 1994 – रोमान हर्जोग द्वारा जर्मनी के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।
  • 1996 – ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में स्वेच्छा मृत्यु क़ानून विश्व में पहली बार लागू किया गया था।
  • 1997 – ब्रिटिश सरकार ने हांगकांग का शासन चीन को सौंपा था।
  • 2000 – लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया था।
  • 2003 – समुद्र में सबसे गहराई तक जाकर विश्व कीर्तिमान बनाने वाली जापानी पनडुब्बी प्रशांत महासागर में लापता हुई थी।
  • 2006 – एशियाई युवा शतरंज चैंपियनशिप में भारत ने 8 स्वर्ण जीते थे।
  • 2006 – परिमार्जन सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंड मास्टर बने थे।
  • 2007 – इंग्लैंड में सार्वजनिक स्थलों पर स्मोकिंग पर प्रतिबंध लगा हुआ था।
  • 2008 – गाजापट्टी के फलस्तीनी विद्रोहियों ने दक्षिणी इसरायल पर रॉकेट दागा था।
  • 2013 – नेप्च्यून के चंद्रमा एस/2004एन 1 की खोज की है।
  • 2017 – भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया था।

1 जुलाई को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1889 – भारतीय रिज़र्व बैंक के चौथे गवर्नर बेनेगल रामा राव का जन्म हुआ था।
  • 1913 – महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री वसंतराव नाईक का जन्म हुआ था।
  • 1925 – भारत के प्रसिद्ध हिन्दी कथा साहित्यकार अमरकांत का जन्म हुआ था।
  • 1927 – भारत के 8वें प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1933 – परमवीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक अब्दुल हमीद का जन्म हुआ था।
  • 1938 – मशहूर बाँसुरी वादक पंडित हरि प्रसाद चौरसिया का जन्म इलाहाबाद में हुआ था।
  • 1949 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं भारतीय जनता पार्टी के भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वेंकैया नायडू का जन्म हुआ था।
  • 1952 – मध्य प्रदेश सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव का जन्म हुआ था।
  • 1961 – भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ कल्पना चावला का जन्म हुआ था। 
  • 1966 – प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायक एवं संगीतकार उस्ताद राशिद ख़ान का जन्म हुआ था।
  • 1973 – समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव का जन्म हुआ था।

1 जुलाई को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1962 – भारत के प्रमुख स्वाधीनता सेनानियों में से एक पुरुषोत्तम दास टंडन का निधन हुआ था।
  • 1962 – भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ बिधान चंद्र राय का निधन हुआ था।
  • 1994 – मराठी रंग कर्मी राजाभाऊ नातू का निधन हुआ था।
Exit mobile version