9 जुलाई के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

आज का इतिहास

  • 1815 – अमेरिका में पहले प्राकृतिक गैस के कुएँ की खोज की गई थी।
  • 1852 – कनाडा के मांट्रियल शहर में 1100 निर्माणाधीन स्थल भयानक आग की चपेट में आने से खाक हो गये थे।
  • 1875 – भारत देश का पहला स्टॉक एक्सचेंज बम्बई स्टाॅक एक्सचेंज की स्थापना हुई थी।
  • 1889 – अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल का प्रकाशन शुरू हुआ था।
  • 1944 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने भारत को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र कराने के लिए आजाद हिंद फ़ौज का नेतृत्व स्वीकार किया था।
  • 1951 – भारत की प्रथम पंचवर्षीय योजना (1951-56) की शुरुआत हुई थी।
  • 1969 – वन्यजीव बोर्ड की तरफ से शेर को देश का राष्ट्रीय पशु चुना गया था।
  • 1972 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1973 – ब्रितानी महारानी के प्रतिनिधि के रूप में राजकुमार चार्ल्स ने 300 साल पुराने उपनिवेश बहामास में आख़िरी रात बिताई थी।
  • 1982 – माग्रेट थैचर ने ब्रिटेन की प्रधानमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की शुरूआत की थी।
  • 1991 – दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा भाग लेने की अनुमति मिली थी।
  • 2000 – फिजी में जार्ज स्पीट तथा सैन्य नेताओं के मध्य समझौता सम्पन्न हुआ था।
  • 2001 – भारत द्वारा पाक सीमा पर दो चौकियां स्थापित करने की घोषणा की थी ।
  • 2002 – ऑर्गेनाइजेशन आफ़ अफ़्रीकन यूनिटी का नाम बदलकर अफ़्रीकन यूनियन किया गया था।
  • 2002 – इथोपिया की राजधानी आदिस अबाबा में अफ्रीकी संघ की स्थापना हुई थी।
  • 2004 – एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लड़ने हेतु अपने 42 सदस्य देशों के लिए एक कोष बनाया था।
  • 2006 – साइबेरिया के इरकुर्त्सक हवाई अड्डे के रनवे पर शिबिर एयरलाइंस ए 310 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 122 लोगों की मौत।
  • 2007 – भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक हिमांशु जैन को ग्लास साइंस के क्षेत्र में ध्यातत्व कार्य हेतु ओट्टो स्कॉट रिसर्च पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2008 – ईरान ने लम्बी एवं मध्यम दूरी तक प्रहार क्षमता वाले नौ प्रक्षेपास्त्रों का परीक्षण किया था।
  • 2011 – अफ्रीका का सूडान दो हिस्सों में बंट गया। दक्षिणी हिस्सा रिपब्लिक ऑफ साउथ सूडान बना था।

9 जुलाई को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1845 – भारत के वाइसराय तथा गवर्नर-जनरल रहे (1905 से 1910 ई.) लॉर्ड मिण्टो द्वितीय का जन्म हुआ था।
  • 1923 – दूसरी लोकसभा के सदस्य मानक भाई अग्रवाल का जन्‍म हुआ था।
  • 1930 – फ़िल्म निर्माता निर्देशक और पटकथा लेखक के. बाला चंदर का जन्‍म हुआ था।
  • 1938 – प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता संजीव कुमार का जन्म हुआ था।

9 जुलाई को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1533 – धार्मिक उपदेशक चैतन्य देव का निधन हुआ था।
  • 1991 – सुप्रसिद्ध शायर शेरी भोपाली का निधन हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version