9 अगस्त का इतिहास एवं जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाएँ।

history of 9 august

आज का इतिहास – 9 अगस्त

  • 1173 – इटली के पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण शुरू हुआ था।
  • 1329 – पोप जॉन 22वें ने भारत के क्यूलोन में पहले कैथोलिक धर्म प्रदेश की स्थापना की थी।
  • 1831 – अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन से ट्रेन चलायी गयी थी।
  • 1892 – थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ़ का पेटेंट कराया था।
  • 1910 – अल्वा फिशर ने बिजली से चलने वाली वाशिंग मशीन का पेटेंट हासिल किया था।
  • 1925 – प्रसिद्ध काकोरी काण्ड की घटना घटित हुई थी।
  • 1942 – मुंबई में भारत छोड़ो आंदोलन के साथ करो या मरो का नारा देने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 50 समर्थकों के साथ गिरफ्तार किए गए थे।
  • 1942 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने मलाया (अब मलेशिया) में जापान की मदद से इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापना की थी।
  • 1945 – अमेरिका ने जापान के नागासाकी पर दूसरा परमाणु बम गिराया था।
  • 1963 – रूस की राजधानी मास्को में परमाणु हथियारों की परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर करने वाला भारत पहला देश बना था।
  • 1965 – सिंगापुर मलेशियाई संघ से अलग होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना था।
  • 1971 – भारत और सोवियत संघ ने 20 साल की अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 1973 – 9 अगस्त का इतिहास सोवियत संघ ने मार्स 07 का प्रक्षेपण किया था।
  • 1974 – वॉटरगेट कांड का खुलासा होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निस्कन ने त्यागपत्र दिया था। उप राष्ट्रपति जेरल्ड फोर्ड को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई गई थी।
  • 1996 – मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान चुना गया था।
  • 2000 – संसद ने मध्य प्रदेश पुनर्गठन विधेयक 2000 को मंजूरी दी थी। जिससे एक अलग छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण का रास्ता साफ हुआ था।
  • 2005 – नासा का मानवयुक्त अंतरिक्ष यान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा था।
  • 2006 – नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति बनी थी।
  • 2008 – भारतीय प्रतिनिधिमण्डल के समर्थन से मलेशिया के सांस्कृतिक मंत्री व सांसद मोहम्मद शफी अरदाल को राष्ट्रकुल संसदीय संघ (सीपीए) का नया अध्यक्ष चुना गया था।
  • 2010 – बंगाल ने पंजाब को हराकर 11 साल बाद संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता जीत ली थी।
  • 2012 – भारतीय सेना ने परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया था।

9 अगस्त को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1201 – अंग्रेजी इतिहास कार और व्यापारी अर्नोल्ड फिज़ थेड्मर का जन्म हुआ था।
  • 1876 – बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर (1922-27 ई.) और मंचूरिया लॉर्ड लिटन द्वितीय का जन्म हुआ था।
  • 1892 – विख्यात पुस्तकालाध्यक्ष और शिक्षा शास्त्री एस. आर.रंगनाथन का जन्म हुआ था।
  • 1909 – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकार विनायक कृष्ण गोकाक का जन्म हुआ था।
  • 1937 – हिंदी के साहित्यकार अभिमन्यु अनत का जन्म हुआ था।
  • 1975 – भारतीय अभिनेता महेश बाबू का जन्म हुआ था।

9 अगस्त को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1962 – जर्मनी के शायर और लेखक नोबेल पुरस्कार हरमैन हीसे का निधन हुआ था।
  • 1970 – जीवन में 30 वर्ष जेल में बिताने वाले स्वतंत्रता सेनानी त्रिलोकनाथ चक्रवर्ती का निधन हुआ था।
  • 2002 – कथावाचक एवं हिन्दी साहित्यकार रामकिंकर उपाध्याय का निधन हुआ था।
  • 2016 – अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल का निधन हुआ था।
Exit mobile version