1 अगस्त का इतिहास एवं जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाएँ।

०१ अगस्त का इतिहास - 01 august in history

आज का इतिहास – 1 अगस्त

  • 1648 – स्वीज़रलैंड की स्वतंत्रता और राष्ट्रीय दिवस आज के दिन घोषित किया गया था। 
  • 1831 – नए लंदन ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया गया था।
  • 1883 – ग्रेट ब्रिटेन में अंतर्देशीय डाक सेवा शुरू की गयी थी।
  • 1876 – अमेरिका का 38वां राज्य कोलोराडो बना था।
  • 1914 – जर्मनी ने प्रथम विश्व युद्ध की शुरूआत में रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1916 – श्रीमती एनी बेसेंट ने बाल गंगाधर तिलक के सहयोग से होम रूल लीग के अध्यक्ष दादा भाई नौरोजी के साथ मिलकर होम रूल लीग आंदोलन की शुरूआत की थी।
  • 1920 – महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की थी।
  • 1920 – महात्मा गांधी ने ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रदत्त केसर ए हिंद पुरस्कार को लौटाया था।
  • 1947 – भारत और पाकिस्तान के बीच शक्तियों का बँटवारा हुआ था।
  • 1952 – प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सफ़दरजंग में राष्ट्रीय कृत एयरवेज़ का उदघाटन किया था।
  • 1953 – 1 अगस्त का इतिहास देश में सभी एयरलाइंसों का राष्ट्रीयकरण किया गया था।
  • 1957 – नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना हुई थी।
  • 1958 – आचार्य विनोबा भावे को रमन मैगसेसे पुरस्कार दिया गया था।
  • 1960 – पाकिस्तान की राजधानी कराची से बदलकर इस्लामाबाद कर दी गयी थी।
  • 1975 – विश्व की पहली महिला कमर्शियल पायलट दुर्बा बनर्जी बनीं थी।
  • 1995 – हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चंद्रमा की खोज की थी।
  • 2000 – ईरान में महिलाएं भी इमाम बनीं थी।
  • 2004 – श्रीलंका ने प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित फ़ाइनल मैच में भारत को 25 रनों से हराकर एशिया कप जीत लिया था। जिसमे सनत जयसूर्या मैन आफ़ द सिरीज़ चुना गया था।
  • 2006 – जापान ने दुनिया की पहली भूकंप पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की थी।
  • 2007 – वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में भारतीय दल के छ: सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते थे।
  • 2008 – अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के बोर्ड ने भारत के विशेष निगरानी समझौते को हरी झंडी दी थी।

1 अगस्त को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1869 – उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल हरकोर्ट बटलर का जन्म हुआ था।
  • 1899 – प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू का जन्म हुआ था।
  • 1913 – फ़िल्म अभिनेता एवं निर्माता-निर्देशक भगवान दादा का जन्म हुआ था।
  • 1921 – अमरीकी टेनिस खिलाड़ी जैक क्रेमर का जन्म हुआ था।
  • 1924 – सऊदी अरब के राजा शाह अब्दुल्ला का जन्म हुआ था।
  • 1932 – हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री मीना कुमारी का जन्म हुआ था।
  • 1939 – साहित्यकार गोविन्द मिश्र का जन्म हुआ था।
  • 1955 – पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल का जन्म हुआ था।

1 अगस्त को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1863 – महाराज रणजीत सिंह की पाँचवीं रानी ज़िन्दाँ रानी का निधन हुआ था।
  • 1920 – भारतीय राष्ट्रवादी नेता बाल गंगाधर तिलक का निधन हुआ था।
  • 1999 – बंगाली तथा अंग्रेजी लेखक निरद.सी. चौधरी का निधन हुआ था।
  • 2005 – सऊदी अरब के बादशाह फहद बिन अब्दुल अजीज का निधन हुआ था।
  • 2008 – भारतीय राजनेता हरकिशन सिंह सुरजीत का निधन हुआ था।
Exit mobile version