12 अगस्त का इतिहास एवं जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाएँ।

आज का इतिहास – 12 अगस्त

  • 1602 – बादशाह अकबर के मंत्री अबुल फजल की हत्या हुई थी।
  • 1831 – नीदरलैंड और बेल्जियम ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 1833 – अमेरिका में शिकागो शहर की स्थापना हुई थी।
  • 1908 – हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया था।
  • 1914 – फ्रांस और ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1928 – एम्सटर्डम में नौवें ओलम्पिक खेल समाप्त हुये थे।
  • 1936 – गोताखोर मार्जोरी गेस्ट्रींग सबसे कम उम्र (13 वर्ष 268 दिन) के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बने थे।
  • 1941 – फ्रेंच मार्शल हेनरी पीटेन ने नाजी जर्मनी को पूर्ण समर्थन दिया था।
  • 1960 – नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया था।
  • 1962 – पहली बार एक साथ दो लोग अंतरिक्ष में गए थे।
  • 1971 – सीरिया ने जॉर्डन से राजनयिक संबंध तोड़ा था।
  • 1972 – इयान और ग्रेग चैपल ने क्रिकेट टेस्ट मैच की एक ही पारी में शतक लगाया था।
  • 1981 – आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया जिसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई थी।
  • 1984 – लॉस एंजिल्स, कैलिफ़ोर्निया में 23वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ था।
  • 2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत और इसरायल के बीच फाल्कन सौदे को मंजूरी दी थी।
  • 2006 – यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने जापान के संचार उपग्रह और फ्रांस के एक सैन्य उपकरण को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया था।
  • 2007 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एण्डेवर से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचे यात्रियों ने स्टेशन पर नई बीम लगाई थी।
  • 2008 – आमिर ख़ान को उनकी फ़िल्म तारे ज़मीं पर के लिए गोलापुड़ी श्रीनिवास मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया था।
  • 2012 – 12 अगस्त का इतिहास 30वें ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन हुआ था।

12 अगस्त को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1914 – भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ तेजी बच्चन का जन्म हुआ था।
  • 1919 – भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक और भारतीय भौतिक वैज्ञानिक विक्रम सारा भाई का जन्म हुआ था।
  • 1972 – भारतीय क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडे का जन्म हुआ था।

12 अगस्त को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1945 – भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अँग्रेज़ व्यक्ति जॉर्ज सिडनी अरुंडेल का निधन हुआ था।
  • 1982 – इतिहासवेत्ता, विचारक और निबंधकार भगवतशरण उपाध्याय का निधन हुआ था।
Exit mobile version