30 अप्रैल के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

इतिहास की घटनाएँ

  • पहली महिला मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की पर सन 2017 में नेपाल के उच्चतम न्यायालय में महाभियोग का प्रस्ताव रखा गया।
  • पहली बार थियेटर का आयोजन अमेरिका में 1598 में किया गया।
  • नीदरलैंड की महारानी बीट्रिक्स ने सन 2013 में पद छोड़ा और विलियम अलेक्जेंडर नीदरलैंड के राजा बने।
  • हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन ने सन 1945 में आत्महत्या कर ली।
  • चार्ल्स VI के आदेश पर सन 1563 में यहूदियों को फ्रांस से निकाला गया।
  • सन 2005 में नेपाल में इमरजेंसी समाप्त की गयी।
  • जॉर्ज वॉशिंगटन प्रथम सन 1789 में सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।
  • अभिनेता देव आनंद को सन 2010 मुंबई में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से तथा प्राण को “फाल्के आइकॉन” से सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 1863 में ईस्ट इंडिया कंपनी के भारतीय नौसैनिक ब्रिटिश नौसेना में भेजे गए।
  • उड़ीसा के बालासोर ज़िले के चाँदीपुर समुद्र तट से चालक रहित विमान “लक्ष्य” का 2008 में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
  • सन 1864 में अमेरिका का न्यूयॉर्क ऐसा राज्य बना जहां शिकार के लिए लाइसेंस फीस को लागू किया गया।
  • जी -77 शिखर सम्मेलन आतंकवाद से निपटने के लिए वर्ष 2000 में सहयोग के साथ हवाना में सम्पन्न हुए ।
  • वर्ष 2007 में विमान से नेत्रहीन पायलट माइल्स हिल्टन ने आधी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकार्ड बनाया।
  • सन 1908 में खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुज़फ़्फ़रपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट की हत्या करने के लिए बम फेंका।
  • भारतीय उपमहाद्वीप को वर्ष 2006 में वर्ष 2011 क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी मिली।
  • अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति एल्बेन बार्कली की वर्ष 1956 में वर्जीनिया में एक भाषण के दौरान मौत हो गयी थी।
  • वर्ष 2002 पाकिस्तान में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के अगले 5 वर्षों के कार्यकाल में वृद्धि के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न हुआ।
  • वियतनाम युद्ध का अंत सन 1975 में हुआ।
  • वर्ष 2001 में फिलीपींस में एरुत्रादा समर्थकों द्वारा तख्ता पलट का प्रयास किया गया।
  • अंडमान में ज्वालामुखी सन 1991 में सक्रिय हुआ।
  • सन 1985 में अमेरिकी पर्वतारोही रिचर्ड डिक बास (55 वर्ष) माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक उम्र में चढ़ने वाले व्यक्ति बने।

30 अप्रैल को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक दादासाहब फालके का जन्म वर्ष 1870 में हुआ।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ के नौवें महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का जन्म सन 1949 में हुआ।
  • आध्यात्मिक गुरू मां आनंदमयी का जन्म वर्ष 1896 में हुआ।
  • सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश फातिमा बीबी का जन्म सन 1927 में हुआ।

30 अप्रैल को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष हरि सिंह नलवा का निधन सन 1837 में हुआ।
  • गजनी के सुलतान महमूद का निधन सन 1030 में हुआ।

Exit mobile version