29 अप्रैल के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

april-29

इतिहास की घटनाएँ

  • सन 2011 में ब्रिटिश राजकुमार प्रिंस विलियम्स और केट मिडलटन का विवाह हुआ।
  • लाल किले की नींव दिल्ली में आज ही के दिन सन 1639 में रखी गयी।
  • मार्च 2008 में  भड़की हिंसा के सिलसिले में तिब्बत की एक स्थानीय अदालत ने 17 लोगों को 3 साल की क़ैद की सज़ा सुनाई।
  • चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर सन 1661 में कब्ज़ा किया।
  • सन 1945 में जापान की सेना ने रंगून छोड़ा।
  • बकिंघम पैलेस को आम जनता के लिए सन 1993 में पहली बार खोला गया। 
  • सन 1903 में हुए भूस्खलन से कनाडा के उत्तर-पश्चिम प्रदेश के 70 लोगों की मौत हो गयी।
  • वर्ष 2008 में एक संक्षिप्त यात्रा पर ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद भारत पहुँचे थे।
  • सन 1939 में नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया।
  • ऑस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरी बार क्रिकेट विश्वकप वर्ष 2007 में जीता।
  • सन 1997 से रासायनिक हथियारों पर प्रतिबंध लागू किया गया।
  • पाकिस्तान ने सातवें रॉकेट का सफल प्रक्षेपण सन 1965 में किया।
  • सन 2006 में पाकिस्तान ने हत्फ़-6 का परीक्षण किया गया।
  • 1978 में अफग़ानिस्तान के विद्रोही गुट ने यह घोषणा कि उसने अफग़ानिस्तान पर कब्ज़ा कर लिया है।
  • सन 2005 लेबनान से सीरिया की अंतिम फौजी टुकड़ी रवाना हुई।
  • वर्ष 1992 में अमेरिका के लॉस एंजिल्स में दंगे भड़के।
  • सन 1999 में जापानी संसद ने बच्चों के यौन शोषण पर रोक संबंधी विधेयक को मंज़ूर किया।

29 अप्रैल को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • भारतीय तबला खिलाड़ी अल्ला राखा का जन्म आज ही के दिन सन 1919 में हुआ।
  • भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा का जन्म सन 1979 में हुआ।
  • भामाशाह का जन्म सन 1547 में हुआ। जो मेवाड़ के महाराणा प्रताप के मित्र, सहयोगी और सलाहकार रहे थे।
  • जुबिन मेहता का जन्म 1936 में हुआ जो की पश्चिमी शास्त्रीय संगीत के महारथी थे।
  • आज ही के दिन चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म सन 1848 में हुआ।
  • भारतीय इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा का जन्म सन 1958 में हुआ।
  • आज ही के दिन टेनिस खिलाड़ी आंद्रे अगासी का जन्म सन 1970 में हुआ।

29 अप्रैल को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • गायत्री मण्डल की संस्थापक सदस्या एवं समाज सेविका का कमलादेवी शुक्ला निधन सन 2010 में हुआ।
  • भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप का निधन सन 1979 में हुआ।
  • इल्तुतमिश का निधन सन 1236 में हुआ। जो की दिल्ली सल्तनत में गुलाम वंश के एक प्रमुख शासक थे।
  • केदार शर्मा का निधन सन 1999 हुआ। जो की भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फ़िल्मों के गीतकार के रूप में जाने जाते है।
  • उड़ीसा के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा गाँधीवादी कार्यकर्ता गोपबन्धु चौधरी का निधन सन 1958 में हुआ था।
  • भारतीय रिज़र्व बैंक के सत्रहवें गवर्नर आर. एन. मल्होत्रा का निधन सन 1997 में हुआ था।
  • हिन्दी जगत् के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता बालकृष्ण शर्मा नवीन का निधन सन 1960 में हुआ था। 
Exit mobile version