22 अप्रैल के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

today in history - 22 April

इतिहास की घटनाएँ

  • आज ही के दिन पुर्तगाली नाविक पेड्रो अलवेयर कैब्राल ने सन 1500 में ब्राजील की खोज की।
  • फ्रांसीसी सम्राट फ्रेंकाइस प्रथम ने सन 1521 में स्पेन पर आक्रमण की घोषणा की।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन ने सन 1792 में यूरोप के युद्ध में अमेरिकी तटस्थता की घोषणा की।
  • सन 1906 में यूनान के एथेंस में 10वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
  • प्रथम विश्व युद्ध के दौरान सन 1915 में जर्मन सेना ने पहली बार ज़हरीली गैस का इस्तेमाल किया।
  • नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने सन 1921 में इंडियन सिविल सर्विस से त्यागपत्र दिया।
  • पर्शिया, तुर्की और अफग़ानिस्तान के बीच सन 1926 में सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
  • आज ही के दिन मिस्र और इराक ने सन 1931 में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • सन 1944 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने न्यू गिनी में जापान के खिलाफ एक बड़े हमले की शुरुआत की।
  • सन 1954 में तत्कालीन सोवियत रूस यूनेस्को में शामिल हुआ।
  • सन 1958 में एडमिरल आर डी कटारी भारतीय नौसेना में पहले प्रमुख बने।
  • तत्कालीन सोवियत रूस ने सन 1966 में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • दुनिया ने सन 1970 में पहली बार पृथ्‍वी दिवस मनाया गया।
  • सन 1977 में आप्टिकल फाइबर को पहली बार टेलीफ़ोन ट्रैफिक में यूज किया गया।
  • अंतरिक्ष यान “सोयूज टी-8” सन 1983 में पृथ्वी पर लौटा।
  • सन 1992 में मैक्सिको में हुए सीवर गैस विस्फोट में लगभग 200 लोगों की मौत हुई।
  • 50 वर्षों के बाद बांडुंग (इंडोनेशिया) में सन 2005 में दूसरा एशियाई-अफ्रीकी सम्मेलन आरम्भ हुआ ।
  • सन 2008 में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लुडविग नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

22 अप्रैल जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • भारत के अंतिम मुगल सम्राट अकबर द्वितीय का जन्म सन 1760 में हुआ।
  • रूस के मार्क्सवादी विचारक व्लादिमीर लेनिन का जन्म सन 1870 में हुआ।
  • सन 1916 में बंगाली सिनेमा के पहले स्टार कन्नन देवी का जन्म हुआ।
  • भारतीय फैशन फोटोग्राफर अतुल काब्बेकर का जन्म सन 1965 में हुआ।
  • सन 1974 में भारतीय लेखक चेतन भगत का जन्म हुआ।

22 अप्रैल को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • काकोरी कांड’ के प्रसिद्ध क्रांतिकारी जोगेशचंद्र चटर्जी का निधन सन 1969 में हुआ।
  • समाज सुधारक मंगूराम का निधन सन 1980 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल महमूद अली ख़ाँ का निधन सन 2001 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक लालगुड़ी जयरमण का निधन सन  2013 में हुआ।
Exit mobile version