21 अप्रैल के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

today in history 21st april - news count

इतिहास की घटनाएँ

  • सन 1451 में लोदी राजवंश का संस्थापक बहलोल खां लोदी दिल्ली का शासक बना।
  • मुगल साम्राज्य का शासक बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच सन 1526 में पानीपत की पहली लड़ाई में इब्राहिम लोदी मारा गया।
  • सन 1572 में फ्रांस और इंग्लैंड के बीच स्पेन के खिलाफ सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
  • आज ही के दिन इंग्लैंड और स्वीडन के बीच सन 1654 में व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
  • सन 1720 मे बाजी राव प्रथम, पेशवा बालाजी विश्वनाथ के उत्तराधिकारी बने।
  • स्पेन और आस्ट्रिया के बीच सन 1739 में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
  • आज ही के दिन बैंकाक शहर की स्थापना सन 1782 में हुई।
  • यूनान ने सन 1941 में नाजी जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
  • सन 1945 में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान आज के सोवियत संघ की सेना ने बर्लिन शहर पर कब्ज़ा करने और हिटलर को मात देने की कोशिशों में आज ही के दिन मिली जीत को काफ़ी महत्वपूर्ण माना जाता है।
  • आज  ही के दिन ब्राजीलिया सन 1960 में ब्राजील की राजधानी बन गई।
  • यूनान में सन 1967 में सैन्य तख्तापलट हुआ।
  • सन 1996 में भारतीय वायु सेना के संजय थापर को पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया।
  • बांग्लादेश में भारतीय जवानों की नृशंस हत्या पर सन 2001 में भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।
  • बसरा में सन 2004 में मिसाइल हमले में 68 लोगों की मृत्यु।
  • नेपाल नरेश ने चुनी हुई सरकार को सन 2006 में सत्ता सौंपने की घोषणा की।
  • ब्रायन लारा ने सन 2007 में एक दिवसीय क्रिकेट से सन्न्यास लिया।

21 अप्रैल को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • सन 1864 में प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक एवं इतिहासकार मैक्स वेबर का जन्म हुआ।
  • सन 1891 में भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रथम उप-गवर्नर और दूसरे गवर्नर जेम्स ब्रेड टेलर का जन्म हुआ।
  • सन 1924 में 1961 के ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित भारत के पहले निशानेबाज़ कर्णी सिंह का जन्म हुआ।
  • सन 1926 में 54 राष्ट्रों और राज्य क्षेत्रों की प्रमुख महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय का जन्म।हुआ।

21 अप्रैल को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • उर्दू भाषा के मशहूर “सारे जहां से अच्‍छा हिंदोस्‍ता हमारा।” लिखने वाले क‍वि एव शायर मोहम्‍मद इकबाल का निधन सन 1938 में पाकिस्तान के लाहौर हुआ।
  • आंकड़ों की बाजीगरी में मशीन को मात देने वाली शकुन्‍तला देवी का निधन सन 2013 में हुआ।
  • टॉम सायर तथा हकलबरी फिन जैसे जिंदादिल किरदारों के रचियता अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन का  निधन 1910 में हुआ।
  • भारतीय राजनीतिज्ञ एवं राष्ट्रीय काँग्रेस के वरिष्ठ नेता जानकी बल्लभ पटनायक की मृत्यु सन 2015 में हुई।
Exit mobile version