14 अप्रैल के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

today in history - 14th April

इतिहास की घटनाएँ

  • आज ही के दिन सन 1434 मे फ्रांस के विश्वविख्यात सेंट पीटर कैथेड्रल की आधारशिला रखी गई।
  • नेपोलियन ने सन 1809 मे बावारिया की लड़ाई में आस्ट्रिया को शिकस्त दी।  
  • सन 1814 मे नेपोलियन को राजगद्दी से हटाया गया।
  • आज ही के दिन एक सौ तीन साल पहले 1912 मे टाइटैनिक जहाज को इस तरह से तैयार किया गया था कि वो कभी डूबे नहीं लेकिन समुद्र में सफर करते समय एक हिमखंड से टकरा कर यह डूब गया।  
  • बंबई बंदरगाह पर 1944 मे हुए भयंकर विस्फोट में 300 लोग मारे गए और दो करोड़ पाउंड की क्षति हुई।  
  • आज ही के दिन 1891 मे समाज सुधारक भीमराव अंबेडकर का जन्म हुआ, जिनका सविंधान के निर्माण मे अभूतपूर्व योगदान रहा था |.
  • अंतरिक्ष यान अपोलो 13 में आज ही के दिन सन 1970 मे ह्ए धमाके से तीन अंतरिक्ष यात्रियों की जान पर ख़तरा मंडराने लगा, हांलाकि 17 अप्रैल 1970 को अपोलो 13 सफलतापूर्वक धरती पर वापस लौट आया।
  • पूर्व सोवियत संघ ने सन 1988 में अमरीका, पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के साथ जीनेवा में एक समझौता किया, जिसके तहत सोवियत संघ को अफ़गानिस्तान से अपने सैनिकों को हटाना था, इसके साथ ही अफ़गानिस्तान में सोवियत संघ के हस्तक्षेप का भी अंत हो गया।  
  • सन 2010 मे चीन के किगगाई में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे इस आपदा में  लगभग 2700 लोग मारे गए।  
  • भारत और अमेरिका ने  सन 2005 मे अपने-अपने उड़ान क्षेत्र एक-दूसरे की एयरलाइनों के लिए खोलने का ऐतिहासिक समझौता किया।
  • भारत में कोलकाता और बांग्लादेश में ढाका के बीच 1965 के बाद पहली बार 2008 मे यात्री रेल सेवा की शुरुआत।
  • इस्लामी संगठन बोको हराम ने सन 2014 मे आज ही के दिन नाइजीरिया में चिबोक स्थित एक बोर्डिंग स्कूल से 275 लड़कियों का अपहरण कर लिया, इसकी दुनियाभर में भर्त्सना हुई।
  • 14 अप्रैल 1989 को आज ही के दिन रंजन रॉय और उनकी पत्नी रूपाली राय ने मारूति कार से दुनिया का चक्कर लगाने के अपने अनूठे अभियान की शुरूआत की।
  • आज ही दिन 14 अप्रैल 1958 को सोवियत उपग्रह स्पूतनिक-2 अपने अंतरिक्ष अभियान के 162 दिन बाद नष्ट हुआ।
  • 14 अप्रैल 1659 को दिल्ली के सिंहासन के लिए लड़ी गई लड़ाई में औरंगज़ेब ने देवराइ में दारा शिकोह को मात दी।

14 अप्रैल को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • श्री प्रभाशंकर पाटनी का जन्म 14 अप्रैल 1862 मे सार्वजनिक कार्यकर्ता एव  वकील के रुप मे हुआ था ।
  • भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 मे आज के मध्य प्रदेश के डॉ॰ आम्बेडकर नगर (महू) मे हुआ | 
  • आर्यभट्ट का जन्म आज ही दिन पाटलिपुत्र के समीप कुसुमपुर में हुआ था | 
  • 14 अप्रैल 1563 को सिक्खों के पांचवें गुरु गुरु जी अर्जुन देव जी का जन्म हुआ था |

14 अप्रैल को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • अमरीका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को 1865 में वाशिंगटन के ‘फोर्ड थियटर’ में उस समय गोली मार दी गई , जब वो’ आवर अमेरिकन कज़िन’ नाटक देख रहे थे |
Exit mobile version