10 मई के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

आज का इतिहास

  • 1526 : बाबर ने पानीपत की पहली लड़ाई में जीत के बाद भारत की राजधानी अकबराबाद (आगरा) में प्रवेश किया।
  • 1655 : ब्रिटिश सेना ने जमैका पर कब्ज़ा किया।
  • 1796 : नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में ऑस्ट्रिया को हराया था।
  • 1857 : आज ही के दिन भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आरंभ हुआ था।
  • 1916 : एमस्टरडम में ऐतिहासिक शिप पोर्ट संग्रहालय खोला गया।
  • 1940 : जर्मनी ने बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्जमबर्ग पर आक्रमण किया।
  • 1959 : आज ही के दिन सोवियत सेना अफग़ानिस्तान पहुंची थी।
  • 1972 : अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1981 : पहली बार वर्तमान मुंबई में रात में क्रिकेट मैच खेला गया था।
  • 1994 : नेल्सन मंडेला ने प्रिटोरिया में एक समारोह में राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
  • 2003 : मोजाम्बिक के राष्ट्रपति अल्बर्टो फिसानों 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे थे।
  • 2005 : लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू की गयी।
  • 2012 : सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो बम धमाकों में 55 लोगों की मौत और 370 अन्य घायल हुए थे।
  • 2014 : दक्षिण अफ्रीका में आम चुनाव में अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस की जीत हुई थी।

10 मई को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1905 : प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता पंकज मलिक का जन्म हुआ।
  • 1961 : 13वीं लोकसभा के सदस्य बृजलाल खाबरी का जन्म हुआ।
  • 1980 : परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक योगेन्द्र सिंह यादव का जन्म हुआ।

10 मई को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1922 : महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक छत्रपति साहू महाराज का निधन हुआ।
  • 1936 : प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता मुख़्तार अहमद अंसारी का निधन हुआ।
  • 2002 : आज ही के दिन मशहूर उर्दू शायर कैफ़ी आज़मी का निधन हुआ।
Exit mobile version