Site icon

घर पर रहकर कैसें रहे स्वस्थ

How to stay healthy at home

आज कल के खानपान ने लोगों को अस्वस्थ बना दिया है। अगर हम पहले का समय देखें जहाँ लोग दीर्घ आयु होते थे, और आज की बात करे तो समय आने से पहले ही अनेक बीमारियों मनुष्य को जकड़ लेती है। इसका कारण आज का अपौष्टिक भोजन व अस्वस्थ रूप से जीवन जीने के कारण हुआ है। हम अक्सर यह भी देखते हैं कुछ लोग तो बिना काम किए ही अपने आपको थका हुआ महसूस करते हैं। हमारा अस्वस्थ होना ही हमारी थकान, निराशा, तनाव का सबसे बड़ा कारण है। यही अनेक बीमारियों को दस्तक देता है इसलिए आप अपनी आदतों में थोड़ा सा परिवर्तन करके स्वस्थ रह सकते हैं। अनेक बीमारियों जैसे- कैंसर, दिल की बीमारियां, डायबिटीज तथा बार बार बीमार होने से छुटकारा पा सकते हैं। एक खूबसूरत इंसान वह नहीं है जिसके पास धन दौलत और अपार संपत्ति है जबकि खूबसूरत तो वह है जिसके पास स्वस्थ मस्तिष्क स्वस्थ शरीर है 

शास्त्रों में जो प्रातःकाल उठने का समय बताया गया है वह 4 से 5 बजे के बीच का बताया गया है।
शास्त्रों में उल्लेख है कि-

वर्णं कीर्तिं मतिं लक्ष्मीं स्वास्थ्यमायुश्च विदन्ति।
ब्राह्मे मुहूर्ते संजाग्रच्छि वा पंकज यथा॥

अर्थात- ब्रह्म मुहूर्त में उठने से व्यक्ति को सुंदरता, लक्ष्मी, बुद्धि, स्वास्थ्य, दीर्घ आयु प्राप्त होती है और शरीर कमल की तरह सुंदर हो जाता है

इस प्रकार सुबह जल्दी उठकर अपनी दिनचर्या की शुरुआत करें।

Exit mobile version