दांतों की समस्याओं से कैसे छुटकारा पाएं ?

how to get rid of teeth problems - दांतों की समस्याओं से कैसे छुटकारा पाएं

सफ़ेद दिखाई देने वाले ये दाँत जिनके होने से मुंह की शोभा और अधिक बढ़ जाती है। दाँत खाने को चबाने के काम आते है। दाँतों की सफ़ाई के प्रति की गई लापरवाही शरीर के लिऐ काफ़ी घातक सिद्ध हो सकतीं है। अक्सर लोग भोजन तो कर लेते है, कुर्ला करना भूल ही जाते है। बिना ब्रश किये सौ जाने से दाँतों में बैक्टीरिया पनपने लगते है। जो दाँतों की नसों और मसूड़ों को नुक़सान पहुंचाने लगते है। जिससे मुंह में बदबू, दाँतों में दर्द, मसूड़ों में सूजन, दाँतों में झनझनाहट होने लगती है। तो आज हम इस पोस्ट में जानेंगे की दांतों की समस्याओं से कैसे छुटकारा पाएं ?

आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के सरल और प्राकृतिक तरीके यहाँ देखे।

दांतों की समस्याओं से कैसे छुटकारा पाएं। दाँतों से संबधित अनेक समस्याएं है। जो आम तौर पर लोगों में देखने को मिलती है जैसे-

  1. झनझनाहट की समस्या।
  2. मुंह में बदबू।
  3. दांतो में कीड़े लगना।
  4. दाँतों में दर्द।
  5. मसूड़ों में सूजन व खून का आना।
  6. केल्सियस की कमी।
  7. दांतो में संक्रमण होना।

1. झनझनाहट की समस्या :- अधिक गर्म व ठंडा साथ खाने और पीने से उसका असर दाँतों के अंदर वाले  हिस्से अर्थात डेंटाईन पर पड़ता है। जिसे खाने पीने के दौरान नशो में झनझनाहट होने लगती है।

2. मुंह में बदबू :- खाना खाने के बाद अच्छे से कुर्ला व दांतो की सफ़ाई न करने के कारण  दांतो के बीच बैक्टीरिया पनप जाते है। मुंह में काफ़ी समय तक रहने से मुंह में बदबू पैदा होने लगती है।

3. दाँतों में कीड़े लगना :- भोजन व मिठाई रात को खाने के बाद तक कुछ कण दांतो में छिपे हुए रह जाते है। जो दांतो में कीड़े लगने की समस्या को पैदा करते है। दांतो की जड़ों को खोखला कर देते है। 

4. दाँतों में दर्द :- दांतो में हुई झनझनाहट,दांतो के कमजोर होने के बाद आयी हुई, दरार की वज़ह से या दांतो में कीड़े लगने से अचानक तेज़ दर्द होने लगता है।

5. मसूड़ों में सूजन व खून का आना :- दांतो में होने वाले असहनीय दर्द के कारण मसूड़ों में भी सूजन आ जाती है। दांतो व मसूड़ों की सफ़ाई के लिऐ कठोर ब्रश का इस्तेमाल करने से मसूड़े छिल जाते है। जिसे खून आने लगता है।

6. केल्सियस की कमी :- कैल्सियम की कमी के कारण धीरे धीरे दाँत कमजोर होकर गिरने एवं खुलने लगते है। ऊपर व नीचे वाले दांतो के आपसी टकराव के कारण आवाज़ आने लगती है। 

7. दांतो में संक्रमण होना :- दांतो को आवरण प्रदान करने वाला पदार्थ सेमेंचस कमजोर होकर निकल जाता है। दांतो पर बैक्टीरिया जमकर दांतो को संक्रमित कर देता है।

सरसों तेल के फायदे व नुकसान। जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

दाँतों के लिए कुछ घरेलू नुस्खे एव रखें कुछ सावधानियां।

खाना खाने के दौरान अचानक उठने वाले दर्द के लिए डॉक्टरों के पास जाकर उनका दरवाज़ा तो नहीं खटखटाया जा सकता। और न ही पैन किलर पूरी तरह से राहत दिला सकती है। 

लेकिन कुछ सावधानियां रखकर घरेलू नुस्खों से इन समस्या से छुटकारा और राहत दोनों ही पाई जा सकतीं है।

  1. न खाएं अधिक गर्म व ठंडा।
  2. दांतो की जाएं उचित सफाई।
  3. कैल्सियम युक्त चीजें।
  4. नरम रेशे वाले टूथब्रश का उपयोग।

1. न खाएं अधिक गर्म व ठंडा :- झनझनाहट को कम करने के लिए सर्वप्रथम अधिक गर्म व ठंडा खाने पीने का परहेज़ किया जाएं। क्यों की अधिक गर्म व ठंडा खाना दाँतो की नसों को नुकसान पहुँचता है। इसलिए अधिक गर्म व अधिक ठंडा खाने से बचें।

2. दांतो की उचित सफाई की जाएं :- नियमित रूप से दांतो की सफ़ाई रखने से न तो दांतो में कीड़े लगते है। न ही किसी प्रकार के बैक्टीरिया आते है। तो सोने से पहले और खाने के तुरंत बाद कुर्ला करे। सुबह उठकर सबसे पहले ब्रश करे और रात को सोने से पहले ब्रश करके सोये।  

3. कैल्सियम युक्त चीजें :- दांतो में कैल्सियम का होना उतना ही आवश्यक है, जितना की शरीर के लिऐ भोजन। कैल्सियम युक्त चीजें अख़रोट, दूध, मखन व पत्तेदार सब्जियां अधिक खाएं।

4. नरम रेशे वाले टूथब्रश का उपयोग :- दांतो की सफ़ाई के लिऐ नरम रेशे वाला टूथब्रश काम में ले। जो दांतो के अंदर तक सफ़ाई करके बैकटीरिया को ख़तम करता है। साथ ही मसूड़ों को नुक़सान होने से बचाता है। जिससे दांतो की जकड़न बनी रहती है। मसूड़ों में खून भी नहीं आता।

आंखों के बढ़ते हुए नंबर को कैसे कम किया जाए। यहाँ देखें।

दाँतों की सफेदी व दर्द से राहत पाने के लिए घरेलू उपचार।

  1. लौंग
  2. नीम की पत्तियां
  3. दाल चीनी पाउडर

1. लौंग :- प्राचीन समय से ही लौंग का उपयोग दर्द से राहत दिलाने में किया जाता रहा है। पिसे हुए लोंग का पाउडर या लौंग को गर्म करके दर्द वाली जगह कुछ समय रखने से। इसमें उपस्थित एंटीबैक्टीरियल गुण दर्द से राहत दिलाने के काम आते है।

2. नीम की पत्तियां :- नीम की पत्तियों में बैक्टीरिया को ख़तम करने के गुण पाएं जाते है। यह मुंह में पनपने वाले बैक्टीरिया को ख़तम करके मुंह को फ्रेश रखता है। जिसे किसी प्रकार की दुर्गंध नहीं आती। नीम की पत्तियों को पानी में डालकर कुछ समय तक अच्छे से उबाल ले। ठंडा होने पर पानी से नीम की पत्तियों को अलग कर ले। फ़िर उस पानी का उपयोग माउथ वाश के रूप में करे।

3. दाल चीनी पाउडर :- दाल चीनी का उपयोग रोगों से निजात पाने के लिए भी किया जाता है। आप इसका उपोग अपने दांतो के लिऐ करें। इसका पाउडर बनाकर दांतो के संक्रमित वाले भाग पर लगाए । इसे संक्रमण की समस्या समाप्त हो जायेगी।   

4. दांतो को कीड़ों से बचाने के लिए मीठा कम खाएं।

5. मुंह से आने वाली बदबू और दांतो के पीलेपन का एक कारण गुटका व तम्बाकू भी हो सकता है। इसलिए इनका सेवन बंद करें।

6. हफ़्ते में दो बार नारियल तेल में मिठा सोडा डालकर। उससे मालिश करें।  इससे दाँत तो चमकेंगे ही साथ और साथ में दांतो को अच्छी देखभाल भी मिलेंगी।

Exit mobile version