चेहरे के दाग धब्बे कैसे दूर करें? जाने घरेलू और प्राकृतिक उपाय!

pimples on a girls face - महिला के चेहरे के दाग धब्बे

क्या आप भी चेहरे के दाग धब्बों से परेशान हैं? आजकल लगभग सभी इस परेशानी से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद हम सब अपनी दादी नानी के नुस्खों को भूल कर बाजार में उपलब्ध महंगे महंगे क्रीम लगा रहे हैं। चेहरे के दाग धब्बे हटाने की क्रीम और बाजार में उपलब्ध सारे स्किन केयर प्रोडक्ट आपकी समस्याओं को दूर करे या ना करें परन्तु दूसरी समस्यांओं को जन्म दे देते हैं। इसी के साथ ही यह कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स और दवाइयां इतने महंगे होते हैं कि आपका बजट भी बिगाड़ देते हैं।

आपके चेहरे के दाग धब्बे और झाइयां को बेदाग निखरी त्वचा देने के लिए आज हम बहुत ही आसान घरेलू नुस्खे आपके लिए लेकर आए हैं। सूंदर बनाने और सारी परेशानियों को खत्म करने के लिए ये नुस्खें बहुत कारगर है और ये समस्याओं को जड़ से खत्म भी करेंगे। आपकी जेब पर बिल्कुल भारी भी नहीं पड़ेंगे।

इस से पहले हम नुस्खों के बारे में बात करें पहले ये जानना जरुरी है की दाग-धब्बे, कील-मुहासे इत्यादि होते क्यों है।

चेहरे में दाग धब्बों के कारण- (चेहरे पर दाग-धब्बे क्यों होते हैं? )

  • चेहरे पर बार-बार मुंहासे होना।
  • प्रदूषण।
  • चेहरे पर चोट लग जाना।
  • दवाइयों का दुष्प्रभाव।
  • चेहरे पर खुजली या रूखापन।
  • हार्मोन का असंतुलन होना।
  • बढ़ती उम्र का दुष्प्रभाव।
  • बहुत अधिक केमिकल युक्त चीजों का उपयोग।
  • बहुत अधिक देर तक तेज धूप में रहना।
  • गर्भावस्था के समय होने वाली स्किन प्रॉब्लम।
  • चेहरे की अच्छी तरह से साफ सफाई ना करना।
  • गलत खानपान।

अब देखते है की इनको दूर करने का लिए क्या क्या उपाय किये जा सकते है।

दाग धब्बों को दूर करने के आसान घरेलू उपाय-

dull and dark face of a women - महिला के चेहरे पर काले धब्बे और डलनेस
  • कच्चा दूध और हल्दी :- कच्चे दूध के अंदर बहुत अच्छी क्लींजिंग प्रॉपर्टी होती है। ये हमारे त्वचा के अंदर मौजूद सारी गंदगी को खींचकर बाहर निकाल देता है। इसी के साथ ही हल्दी में एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टी होती है जो चेहरे में हो रहे किसी भी प्रकार के संक्रमण से हमारे त्वचा को बचा कर रखता है। जब इन दोनों चीजों को साथ में मिलाया जाता है तो यह बहुत अच्छा स्किन लाइटनिंग पैक बन जाता है।

    कैसे बनाएं- दो चम्मच कच्चे दूध में आधा छोटा चम्मच कस्तूरी हल्दी मिला लें।

    कैसे उपयोग करें- दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर कॉटन की सहायता से पूरे चेहरे में लगाकर छोड़ दें। जब कुछ देर बाद ये सूख जाए तो इसे हल्कें हाथों से मलते हुए चेहरे को साफ कर ले।

    कितनी बार- रोज सुबह जब तक आपको मनचाही त्वचा ना मिल जाए। आप चाहे तो कच्चे दूध को क्लींजिंग मिल्क की जगह चेहरा साफ करने के लिए रोज उपयोग कर सकते हैं।

    अधिक जानकारी:- शरीर का कालापन दूर करने के कुछ आसान टिप्स।
  • आलू, नींबू और चावल आटा- दाग धब्बों से छुटकारा पाने के लिए यह सबसे असरकारक घरेलू नुस्खा है। अगर आप इसे सही तरह से लगाएंगे तो आपको इसके हंड्रेड परसेंट रिजल्ट मिलेंगे।

    कैसे बनाएं- एक छोटा आलू लेकर उसे छीलकर कद्दूकस कर लें। फिर उसमें से उसका सारा रस निचोड़ कर निकालें। एक चम्मच चावल का आटा ले उसमें यह आलू का रस मिला दे और आधा चम्मच नींबू का रस मिला दे। अगर आपकी त्वचा रूखी है तो आप नींबू की जगह टमाटर का रस या गुलाब जल मिला सकते हैं।

    कैसे उपयोग करें- इसका एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करने के बाद इसे अपने पूरे चेहरे पर लगा ले। आप इसे अपने होठों पर भी लगा सकते हैं। यह उसके भी पिगमेंटेशन को दूर करता है। 20 से 25 मिनट अपने चेहरे पर रहने दे उसके बाद से ठंडे पानी से धो लें। आप इसे अपने पूरे शरीर के किसी भी तरह के दाग को हटाने के लिए उपयोग कर सकते हैं।

    कितनी बार- हर एक दिन छोड़कर आप इसे दिन में एक बार लगाएं। 15 दिन लगाने के बाद 15 दिन का गैप करें। उसके बाद चाहे तो फिर से शुरू कर ले। अगर आप इसे नियम से उपयोग करेंगे तो आपको हंड्रेड परसेंट बेदाग निखरी त्वचा मिलेगी।

    अधिक जानकारी के लिए पढ़ें:- चेहरे से कील मुंहासे हटाने के घरेलू उपाय
  • टमाटर- टमाटर में एंटी ब्लीचिंग प्रॉपर्टी होती है। इसी के साथ ही इसमें विटामिन सी होता है जो दाग धब्बों को कम करने का काम करता है। टमाटर की खास बात यह है कि यह सभी तरह के त्वचा को सूट करता है।

    कैसे बनाएं- एक टमाटर लेकर उसे कद्दूकस करके उसका सारा रस निकाल ले।आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

    कैसे उपयोग करें- सुबह उठे अपने चेहरे को साफ कर ले। उसके बाद टमाटर के रस को अपने चेहरे पर लगा ले। यह रस जैसे ही सूख जाए फिर से उसी के ऊपर दोबारा टमाटर का रस लगा ले। ऐसा दो-तीन बार करें। आधे घंटे बाद इसे ठंडे पानी से धो ले।

    कितनी बार- रोज।
  • एलोवेरा- एलोवेरा में विटामिन इ होता है जो हमारे चेहरे की सुंदरता के लिए सबसे ज्यादा आवश्यक है। इसी के साथ ही चेहरे के हर तरह के दाग धब्बों को दूर करने के लिए भी बेहद उपयोगी है।

    कैसे बनाएं- ताजा एलोवेरा की पत्ती लें। उसे तोड़कर थोड़ी देर छोड़ दें। जब उससे पूरा पीला पदार्थ झड़ जाए उसके बाद एलोवेरा को अच्छी तरह से धो लें। उसे काट लें।

    कैसे उपयोग करें- एलोवेरा के पल्प को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। आप चाहें तो इसे रात भर लगाकर भी छोड़ सकते हैं।

    अन्य जानकारियां :- घर में करे फेशियल और पाएं गोरी, निखरी व ग्लोइंग स्किन।
  • जायफल और दूध- अगर आप स्पॉट ट्रीटमेंट चाहते हैं तो जायफल को दूध में घिसकर जहां जहां पर दाग है वहां पर लगाकर छोड़ दें। फिर 1 घंटे बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें।

    कितनी बार- रोज जब तक आपके चेहरे से दाग साफ ना हो जाए।

    ध्यान दें- अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है तो कोई भी घरेलू नुस्खा अजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर ले।

काले दाग धब्बों से बचाव कैसे करें-

  • दिन के समय अच्छी क्वालिटी का सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
  • अगर चेहरे पर मुंहासे आते हैं तो उसे बार-बार छुए नहीं। ना हीं उसमें नाखून लगाएं।
  • दिन में 8 से 10 गिलास पानी पिएं।
  • अपने खाने में ज्यादा से ज्यादा विटामिन ई और सी को शामिल करें। इससे अंदरूनी तौर पर भी आपके चेहरे में निखार आएगा।
  • संतुलित आहार लें, क्योंकि असंतुलित आहार से ना सिर्फ आपका स्वास्थ्य प्रभावित होता है आपकी त्वचा भी प्रभावित होती है।
  • हफ्ते में एक बार स्क्रब जरूर करें।

अगर आप घरेलू नुस्खों को अपनाते हैं तो आपको कुछ समय बाद लाभ जरूर मिलेगा। आप इन सभी नुस्खों को पिम्पल्स के काले दाग हटाने के उपाय के तौर भी इस्तेमाल कर सकते है।

इसी के साथ ही घरेलू नुस्खों का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। इसमें इस्तेमाल होने वाला सारा सामान आपको आपके किचन में ही मिल जाएंगा। इसलिए क्रीम को छोड़कर घरेलू नुस्खा से अपनी समस्याओं को दूर करें।

अगर आपको हमारा यह ब्लॉग ” चेहरे के दाग धब्बे “पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें।