चहरे पर निखार लाने के घरेलू नुस्खें

home remedies for glowing face - चहरे पर निखार लाने के घरेलू नुस्खें

आज कल सब सुंदर व कम उम्र का दिखना चाहते है। इसलिए बाजार में उपलब्ध क्रीम, पाउडर, फेसवाश, इत्यादि उत्पादों का उपयोग करने लगते है। इस तरह के उत्पादों के प्रयोग से कुछ समय के लिए तो  निखार मिल जाता है, लेकिन उत्पादों (प्रोडक्ट्स) में रासायनिक पदार्थ होने से चेहरे को अनेक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। परिणाम स्वरुप झुर्रियां होना, चहरे का कलर में बदलाव आना, डार्क सर्कल्स, छाया होना इत्यादि समस्यां पैदा हो जाती है।

कैसे हमारी नानी और दादी के चेहरे पर कोई दाग धब्बे नहीं होते थे? क्यूंकि वे रसोई में उपलब्ध खाद्य प्रदार्थों का उपयोग कर करती थी। रसोई व घर के ही नुस्खे थे जो उन्हें जवान बनाए रखते थे।  

कोई भी उपाय उपयोग में लेने से पहले आप अपने चेहरे को अच्छे से साफ कर ले। चेहरे को साफ करने के लिए आप कच्चा दूध या गुलाब जल का उपयोग कर सकते हैं।  यदि ये उपलब्ध न हो तो आप सादा  पानी से भी चेहरे को धो सकते है। चेहरा साफ  करने के बाद आप निम्न जो भी उपाय करेगे उससे प्राकृतिक निखार आएगा। इन उपायों को इस्तेमाल करने से पहले ये जरूर ध्यान रखें की आपकी त्वचा किसी खास किस्म के फल, सब्जी इत्यादि से अलेर्जिक तो नहीं है। तो चलिए जानते है कुछ घरेलु उपाय।

  1. बेसन:- बेसन को कच्चे दूध में मिलाकर गाड़ा घोल तैयार कर ले। उसको चेहरे पर लगाए और 10 या 15 मिनट रहने दे ये उपाय करने से1 सप्ताह में आपको अंतर नजर आने लगेगा। बेसन में सुपर क्लींजिंग गुण  होते है। बेसन में जिंक होता है जो मुहासों पर भी कारगर है।
    अन्य लोकप्रिय ब्लॉग:- बालों को मुलायम और चमकदार कैसे बनाएं?
  2. शहद:- शहद में एंटी बक्तिरियल प्रॉप्टिज होती है जो हमारे शरीर के दाग धब्बों को कम करने में हेल्प करता है ! इसके इस्तेमाल एक मॉइस्चराइजर की तरह भी किया जाता है। जिस से हमारा चेहरा मुलायम होता हैं और शहद ड्राई स्किन वालो के लिए वरदान का काम करता है ; शहद को थोड़े से कच्चे मिल्क में मिला के लगाए ! यह नुस्खा आप के चेहरे को मुलायम और बेदाग बनाए रखने में काफी मददगार है।
  3. कच्चा दूध (मिल्क):- कच्चा दूध काफी गुणकारी माना जाता है। यह भी चेहरे को ग्लोइंग (चमदरदार) बनाने में मदद करता है।  कच्चा दूध लगाने से फेस के दाग-धब्बे खत्म हो जाते है। यह डार्क सर्कल्स (काले घेरे) को कम करने में भी मदद करता है। रात को सोने से पहले कच्चे दूध को आंख के निचे लगाए पूरी रात रहने दे सुबह मुंह धो ले। इस से डार्क सर्कल्स कम हो जायेगे। इसका  उपयोग करने के बाद आप सूरज में ना जाए इससे आपका चेहरा काला हो सकता है।
  4. नारियल तेल (कोकोनट ऑयल):- नारियल हमारे लिए बहुत जरूरी माना गया है। यह हमारी चेहरे की त्वचा को नमी प्रदान करता है एवं ठंडा बनाए रखता है।
  5. हल्दी:-  हल्दी चेहरे की त्वचा की चमक बढ़ाने के लिए एक राम बाण औषद्यि है। यह चेहरे के दाग-धब्बो और कालेपन को कम करने का एक कारगर उपाय है। हल्दी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल तत्त्व पाए जाते है जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते है। कॉपर, जिंक, फॉस्फोरस, थियामिन, राइबोफ्लेविन इत्यादि तत्त्व आपकी त्वचा के छिद्रो को साफ रखते है और उसे जवान बनाए रखते है।
  6. एलोवेरा:-  चेहरे पर रोज एलोवेरा जैल का उपयोग करे। इससे आपके चेहरे पर ताजगी बानी रहेगी। आप फेसवॉश की जगह एलोवीरा से भी चेहरे  को धो सकते है। इससे आप के चहरे के किल मुंहासो में आराम मिलेगा। 
  7. पपीता:-  पपीता खाने में जितना गुणकारी होता है उतना ही हमारे चेहरे के लिए भी बताया गया है। पपिता का घोल चेहरे पर लगाने से हमारे फेस में निखार तो बढ़ता ही है साथ-साथ हमारे चेहरे के रंग में भी अच्छा निखार आता है। पपीता का पैक बनाने के लिए हल्दी को मिक्स कर उस में थोड़ा सा शहद मिलाएं और फेस पर लगाएं बाद में गुनगुने पानी से मुंह साफ कर लें। आपको चेहरे पर निखार दिखने लगेगा ।
  8. चावल का आटा:-   चावल के आटे में दूध मिलाकर अपने चेहरे पर लगाए इस पैक से आप के दब्बे जल्दी खत्म हो जायेगे।

इसे पढ़ें:- चेहरे के दाग धब्बे कैसे दूर करें? जाने घरेलू और प्राकृतिक उपाय!

ये सब नुस्खे अपनाने से आपके चेहरे की त्वचा ग्लोइंग बनेगी और कील मुहासे ख़त्म होने लगेंगे। चेहरे के झुर्रियां और छाया भी काम होने लगेगी। इनके अलावा आप जो खाते है उनका असर आप की स्किन पर दिखता है  अच्छे चेहरे के लिए रोज हेल्दी चीजें खानी चाहिए। ऊपर सुझाए गए घरेलु नुस्खों के इस्तेमाल के बाद से आपको आपके मुँह की त्वचा में बदलाव दिखेगा। और बेहतर नतीजों के लिए ये सुझाव जरूर अपनाएं।

  • व्यायाम व योग करना हमारे दिमाग व शरीर के लिए बहुत अच्छा होता हैं उंतना ही अच्छा हमरे फेस के लिए भी अच्छा माना जाता हैं चेहरे का व्यायाम से एक्स्ट्रा ग्लोहमारे फेस पर आता है।
  • अच्छी नींद लेना भी हमरे स्वास्थ लिए अच्छा माना गया हैं अच्छी नींद लेने से डार्क सर्कल्स में कमी आती है।
  • झामेशा हाइड्रेटेड रहे यानि पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करते रहें। चेहरे की चमक बनाएं रखने के लिए बॉडी को हाइड्रेड रखना रखना जरूरी है।
  • बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीम का उपयोग करे इससे आप धूप की सीधी किरणों से बच सकते है।
  • डेली अपने फेस को दिन में कम से कम 2 बार सदा पानी से वॉश करे। रात को सोने से पहले अपना फेस जरूर धोएं।
  • मार्केट प्रोडक्ट का कम से कम इस्तेमाल करे इनमें हानिकारक कैमिकल पाए जाते है।
  • स्ट्रेस इस तरह की प्रॉब्लम का बहुत बड़ा कारण है। इसलिए चिंता काम करें और खुश रहे। 🙂
  • भोजन में फल सब्जी आदि का अधिक इस्तेमाल करे और फास्टफूड से दूर रहें।   
  • ग्रीन टी को भी लाइफ स्टाइल में जरूर जोड़े यह हमारे लिए बहुत फायदेमंद मानी गई है । 

ये सभी चहरे पर निखार लाने के घरेलू नुस्खें आपको जवान व स्किन को बेदाग बनाए रखने कारगर है। यदि आप किसी खाद्य प्रदार्थ से एलर्जिक नहीं है तो इन सभी उपायों से किसी भी तरह के कोई नुकसान नहीं हैं। यदि आपको हमारा यह ब्लॉग आया तो शेयर जरूर करें।

अन्य लोकप्रिय लेख

One thought on “चहरे पर निखार लाने के घरेलू नुस्खें

Comments are closed.

Exit mobile version